छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार…, चुनाव के ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार…, चुनाव के नतीजों से पहले बोले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, 3 दिसंबर को परिणाम का इंतजार सभी को है। पहले और दूसरे चरण के अभियान जिस तरह चले हैं, बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी। हर क्षेत्र से सर्वे और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद निष्कर्ष यही निकला है। कम से कम 52 से 54 सीटों पर भाजपा जीत रही और भाजपा की सरकार बनेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने और सीएम उम्मीदवारी पर कहा कि वह सही बोल रहे हैं, उनके मन की पीड़ा है। पांच साल से वह इंतजार कर रहे हैं। यह वादा कर उनको पांच साल घुमा कर रख दिया गया, पर उनकी भी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। अब बीजेपी की सरकार बन रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें