अवैध संबंध के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या - CG Sandesh

अवैध संबंध के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या

दुर्ग: छठ पर्व के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपसी रंजित के चलते आरोपियों ने युवक की गला रेतकर हत्या की है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है. हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.



मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड 46 मिनीमाता नगर ख़ुर्शीपार निवासी (23 वर्षीय) विजय पासवान की हत्या हुई थी. पुलिस ने आरोपी भूषण साहू, जुगनू और सुमित गेंदले को गिरफ्तार लिया है. मृतक विजय रविवार को छठ पूजा के बाद घर लौटा था. इस दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. हादसे के बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया था.

बताया जा रहा कि आरोपी की भाभी के साथ मृतक विजय पासवान का अवैध संबंध था. आरोपी भूषण साहू के भाई और भाभी का तलाक हो गया था, जिसके चलते आरोपी भूषण साहू ने साल 2016 में मृतक विजय पासवान से मारपीट की थी और ख़ुर्शीपार थाने में मामला दर्ज कराया था. इसे लेकर लगातार दोनों के बीच झगड़ा लड़ाई होती रहती थी. कल रात आचनक धारदार हथियार से हमला करने पर विजय की मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें