बसना : विपरीत दिशा से आ रही ट्रेक्टर की चपेट में आया बाइक सवार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के गणेश पेट्रोल पम्प के पास NH53 रोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बंसुलाडीपा निवासी देवजी साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की उसके पिता विकास साहू 5 नवम्बर को मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4159 से निजी काम से पिथौरा गये थे. लौटते वक्त साल्हेतरई गणेश पेट्रोल पम्प के पास NH53 रोड में सामने से रॉन्ग साईड से आ रही बिना नंबर ट्रेक्टर का चालक मोतीराम नायक अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर विकास साहू को ठोकर मार दिया. हादसे में विकास को चोटें आई है.
देवजी ने आगे शिकायत में बताया है की हादसे की सुचना मिलने पर देवजी घटनास्थल पहुंचा, जहां उनका क्षतिग्रस्त मोटर सायकल एवं आरोपी का उक्त बिना नंबर ट्रेक्टर खड़ा था. ट्रेक्टर के ऊपर एक व्यक्ति बैठा था, जिसका नाम मोतीराम नायक है. देवजी को उसके पिता विकास बताये कि मोतीराम नायक उक्त ट्रेक्टर को चलाकर एक्सीडेंट किया है. मोतीराम नायक भैरोपुर का रहने वाला है. एक्सीडेंट के बाद विकास को डायल 112 वाहन से बसना के सरकारी अस्पताल ईलाज के लिये ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर विकास को सर्वट्रामा अस्पताल जीई रोड तात्यापारा रायपुर में भर्ती कराया गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक मोतीराम नायक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.