महासमुंद : पाइप से भरे ट्रक चुराने वाला पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

महासमुंद : पाइप से भरे ट्रक चुराने वाला पुलिस की गिरफ्त में

महासमुंद पुलिस ने RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले को पकड़ लिया है. आरोपी ट्रक को ओडिशा ले जाकर बेचने के फिराक में था. ट्रक चोरी की रिपोर्ट 19 नवम्बर को थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में दर्ज करायी गयी थी. शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व के चोर व संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी एवं मुखबीर लगाकर चोरी किये गये माल मशरूका का पतासाजी किया.

पाईप से भरे ट्रक को छुपाकर रखे होने की सूचना पाकर पुलिस ने NH353 रोड खल्लारी मोड़ के पास दबिश देकर RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक सहित आरोपी को पकड़ा. आरोपी उक्त ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में था.

पुलिस ने आरोपी कमल कुर्रे पिता पवन कुर्रे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 26 गुढियारी (रायपुर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्रक क्र. CG 04 HS 5132 कीमती करीबन 15 लाख रूपये, ट्रक में लोड 105 नग आर.सी.सी. पाईप कीमती करीबन 16,11,510 रूपये बरामद किया.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नरेन्द्र राठौर, उप निरी. सिध्दार्थ मिश्रा, सउनि. सम्पत महापात्र, आरक्षक शोभा वर्मा, लिकेश धनकर का सराहनीय योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें