CG-जन अदालत लगाकर हत्या, नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत क... - CG Sandesh

CG-जन अदालत लगाकर हत्या, नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, लगाया ये आरोप

कांकेर। नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना करतूत करते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। शव के पास से बैनर-पोस्टर भी मिला, जिसमें जनअदालत लगाकर सजा देने की बात कही गई है।

 


जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अमर सिंह उइका था और कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोम्मे का रहने वाला था। नक्सलियों ने अमर का अपहरण किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। शव के पास से मिले बैनर में हत्या की जिम्मेदारी नक्सल संगठन रावघाट एरिया कमेटी ने ली। नक्सलियों ने लिखा-ग्राम गोम्मे गांव का निवासी अमर सिंह का एक साल से डीआरजी लछीन्दर सुक्कु नुरूटी एसपी लिंक में रहकर 21 अक्टूबर को हमारे दस्ते पर फायरिंग करवाकर दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की, इसलिए अमर सिंह को जन अदालत लगाकर मौत की सजा दी गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें