CG NEWS : ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, ... - CG Sandesh

CG NEWS : ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर

 महासमुंद : शहर के बीचोंबीच दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. नेहरू चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुरुष की हालत गंभीर है. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. यह मामला महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.

 

 

मृतिका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि दोनों पति-पत्नी तुलसी पूजा के लिए खरीदी करने निकले थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. बता दें कि पिछले 20 दिनों से नेहरु चौक का सिग्नल बंद है. पिछले साल भी इसी नेहरू चौक पर एक महिला की मौत हुई थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें