आइईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल,एक रायपुर रेफर - CG Sandesh

आइईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल,एक रायपुर रेफर

दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा लगाई गई आइईडी के चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। दो जवानों में एक गम्भीर रूप से घायल जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है, वंही दूसरे घायल जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है, अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।


जिसकी सुरक्षा के लिए रोज कामरगुड़ा से सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा के लिए भेजा जाता है, नक्सली घात लगाकर जवानों पर आइईडी ब्लास्ट कर दो जवानों को फंसाने में कामयाब हुए, नक्सली इस सड़क पर सुरक्षा में तैनात जवानों को आइईडी लगाकर घायल कर चुके है। घायल जवान का नाम अभी पता नही चल पाया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें