सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी किया ब... - CG Sandesh

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी किया बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा को सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली अक्सर अपनी कायराना करतूतों को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते है। वहीं जवानों ने भी लाल आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है।


बता दें कि राज्य में लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सर्चिंग के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा को सीमावर्ती इलाके मलकानगिरी में जवानों ने 13 आईईडी, देशी बंदूक जिलेटिन करडेक्स के आलावा भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। वहीं सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल अभियान भी जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें