पिथौरा : कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर 55 हजार 600 रूपये के सामान ... - CG Sandesh

पिथौरा : कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर 55 हजार 600 रूपये के सामान की चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कौहाकुडा के कपड़ा दुकान स्पर्श मेंस वियर से चोरी की खबर सामने आई है. स्पर्श मेंस वियर के संचालक ग्राम धनोरा निवासी किशन कुमार दीवान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 21 नवम्बर की रात स्पर्श मेंस वियर कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर 61 नग जींस कीमती 600 रुपये प्रति नग कुल 36,600 रूपये, 30 नग शर्ट कीमती 300 रुपये प्रति नग कुल 9000 रूपये तथा अन्य कपड़ा कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला 55 हजार 600 रूपये के कपड़े को कोई अज्ञात चोरी कर लिया है.

बताया जा रहा है की अन्य दुकानों का भी ताला तोड़कर सामान एवं नगदी चोरी की गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें