पिथौरा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में के... - CG Sandesh

पिथौरा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण की खबर सामने आई है। युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 21 नवंबर को रात करीब 9:00 बजे उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है। 

आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें