पिथौरा : बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी ठोकर, महिला की ... - CG Sandesh

पिथौरा : बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी ठोकर, महिला की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा के आगे बगदई माता मंदिर के पास बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए. महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 29 अक्टूबर को सुबह सत्यमंजरी पाण्डे रक्षा बंधन मनाने के लिये अपने पति गजेंद्र पाण्डे के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DN 9270 में बैठकर ग्राम सकरी से अपने गांव ग्राम मेमरा जा रही थी. इसी दौरान ग्राम मेमरा के आगे बगदई माता मंदिर के पास पीछे से एक अज्ञात ट्रक का चालक अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिससे सत्यमंजरी एवं उसके पति गजेंद्र पाण्डे मोटर सायकल सहित गिर गये.

घटना के बाद सत्यमंजरी पाण्डे का पति गजेंद्र पाण्डेय डायल 112 वाहन के माध्यम से सत्यमंजरी पाण्डे को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये, जहां प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर आदित्य हास्पीटल महासमुन्द में ले जाकर कुछ दिन ईलाज करवाये. वहां से रिफर करने पर HM हास्पीटल रायपुरा ले जाकर सत्यमंजरी पाण्डे का लगातार उपचार करा रहे थे. 5 सितम्बर को इलाज के दौरान सत्यमंजरी पाण्डे की मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें