CG : बारातियों से भरी बोलेरो हुई दुर्घटना का शिकार - CG Sandesh

CG : बारातियों से भरी बोलेरो हुई दुर्घटना का शिकार

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में बारात जा रही बोलेरो दुर्घटना की शिकार हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास बोलेरो वाहन सड़क के डिवाईडर में जा घुसी. हादसे में चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया गया की बारात ग्राम ढेलवाडीह से अंबिकारपुर जा रही थी. राहगीरों की मदद से सभी बारातियों को बाहर निकाला गया. हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें