CG NEWS : जुआ खेलने की सूचना पर भी टीआई ने नहीं की कार्रवाई,... - CG Sandesh

CG NEWS : जुआ खेलने की सूचना पर भी टीआई ने नहीं की कार्रवाई, एसपी ने कर दिया निलंबित

जांजगीर चांपा। जिले के सारागांव थाना प्रभारी संजीव बैरागी को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। बैरागी क्षेत्र में खड़खड़िया जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद भी कार्रवाई करने मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल ने टीआई को निलंबन की कार्रवाई की है।

 


अनुसार, संजीव बैरागी सारागांव थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। जिन्हें 23 नवंबर को कुछ ग्रामीणों ने खड़खड़िया जुआ खिलाने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद भी जुआ में रेड की कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी ने कोई कदम नहीं उठाया। जिसकी शिकायत एसपी विजय अग्रवाल तक पहुंची थी। एसपी विजय अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी की लापरवाही और उदासीनता माना है। इसलिए प्रभारी संजीव बैरागी को निलंबित कर मुख्यालय पुलिस जांजगीर में लाइन अटैच किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें