बसना : शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया एनसीसी दिवस
बसनाः राष्ट्रीय कैडेट कोर के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के कैडेट्स ने एनसीसी दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। एनसीसी अधिकारी फस्र्ट अफसर संजय कुमार कर ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सलामी परेड का निरीक्षण किया गया।
एनसीसी कैडेट्स ने परेड कमाण्डर सी.एच.एम. उस्मान मलिक के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी। उसके बाद कैडेट्स ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जिसके अंतर्गत आतंकवादियों के चंगुल से घर को मुक्त कराने का मनमोहक प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर के साक्षी बनने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में रासबिहारी प्रधान अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ, अध्यक्ष के रूप में संस्था के प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षीरोद्र कुमार पुरोहित प्राचार्य सेजेस बसना उपस्थित थे। अतिथियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के शिक्षक विष्णु कुमार महापात्र, सत्यनारायण ठाकुर, प्रवीण कुमार भोई तथा आर.बी.प्रधान तथा विनोद यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमप्रकाश भोई, नोमेश साव, रीतेश डड़सेना, नवीन ओगरे, सुधांशु यादव सहित विद्यालय भूतपूर्व एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के एनसीसी अधिकारी फस्र्ट अफसर संजय कुमार कर ने किया।