बसना : हैदराबाद में आयोजित एसआईपी अबेकस प्रतियोगिता में शामिल हुए यशवर्धन नायक
अनुराग नायक, बसना I बसना विकासखंड के ग्राम सरकंडा निवासी यशवर्धन नायक ने हैदराबाद में आयोजित एसआईपी अबेकस प्रतियोगिता में शामिल होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. यशवर्धन ने प्रतियोगिता में सफल होकर प्रमाण पत्र हासिल किया. यशवर्धन नायक लोकेश नायक के पुत्र हैं.
यशवर्धन ने इस सफलता का श्रेय अपने ब्रांच के प्राचार्य और अपने माता-पिता को दिया. यशवर्धन को उनके रिश्तेदारों, गाँव वालों, शिक्षकों और सहपाठियों ने शुभकामाएं दी है.
अन्य सम्बंधित खबरें