निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 2 हेड मास्टर सहित 6 अधिकारी न... - CG Sandesh

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 2 हेड मास्टर सहित 6 अधिकारी निलंबित

जशपुर। छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और शांतिपूवर्क चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई । लापरवाही करने वालों के खिलाफ निर्वाचन निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी की गई थी जिसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिला।

 


चुनाव कार्य में लापरवाही करने वालों पर निलंबन की गाज गिरी है । कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दो सहायक ग्रेड-3, दो हेडमास्टर और दो सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 रामचरण लकड़ा और शंकर राम चौहान को निलंबित किया गया है। वहीं हेड मास्टरों में सेले खाखा और अमल सिंह को निलंबित किया है। इनके अलावा सहायक शिक्षक रामलखन बैगा और बसंत सुरेन को भी निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें