
महासमुंद : राजस्व निरीक्षकों की गाइड के रूप में लगाई गई ड्यूटी
महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 का मतगणना कार्य कृषि उपज मंडी पिटियाझर महासमुंद में 3 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल में ईवीएम को भृत्यों के माध्यम से लाने ले जाने के गाइड के रूप में राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी विधानसभा वार लगाई गई है। इनमें सरायपाली 39 अंतर्गत राजस्व निरीक्षक जगमोहन बरिहा एवं उत्तम कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 40 बसना अंतर्गत राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर, राजेश कुमार साहू, खल्लारी 41 अंतर्गत राजस्व निरीक्षक हरीश चंद बेहरा, देव सिंह दीवान एवं विधानसभा क्षेत्र 42 महासमुंद अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार साहू और पुरुषोत्तम बरिहा की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्व निरीक्षक शिव कुमार साहू, रामपाल ठाकुर, पोवन प्रकाश बघेल एवं कन्हैया लाल भोई को रिजर्व हेतु ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित राजस्व निरीक्षक 3 दिसंबर को प्रातः 06ः00 बजे से कृषि उपज मंडी पिटियाझर में उपस्थित रहेंगे।