CG : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; संदिग्ध अवस्था में मिले युवक औ... - CG Sandesh

CG : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; संदिग्ध अवस्था में मिले युवक और युवतियां

रायगढ़ जिले की खरसिया पुलिस ने ग्राम तेलिकोट इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पांच युवतियों के साथ एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। मामला देह व्यापार से जुड़ा होने पर पुलिस ने धारा 151 के तहत युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में युवक श्याम कुमार वर्मा जहां पुरानी बस्ती खरसिया का रहने वाला है तो वहीं युवतियां जशपुर अंबिकापुर और रायगढ़ क्षेत्र की निवासी हैं। पीटा एक्ट नहीं होने की वजह से पुलिस ने धारा 151 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलीकोट इलाके के सूने मकान में युवक युवतियां संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने रेड की तो मकान में युवतियों और युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि युवतियां जशपुर-रायगढ़ अंबिकापुर क्षेत्र की रहने वाली है और कुछ दिनों से इसी मकान में रह रही थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

इसके एक दिन पहले ही जांजगरी जिले के शहर शिवरीनारायण पुलिस ने सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ किया था। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 2 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया था और पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गिरफ्तार आरोपियों में संचालिका महिला भी शामिल है, जिसके द्वारा अपने घर में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की टीम ने मौके से बाइक और मोबाइल भी जब्त किया । साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें