
सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी ने किया पंज प्यारों का स्वागत
शरबत जलपान की व्यवस्था कर किया गया सेवा कार्य
सरायपाली में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भक्तों के द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी के बहनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर पंज प्यारे का स्वागत किया गया एवं तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया गया।
शोभायात्रा के स्वागत में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा फव्वारा चौक सरायपाली में सभी भक्तों के लिए शरबत जलपान की व्यवस्था की गई।
व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद सरायपाली के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, प्रखंड मंत्री विकास महापात्र, विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल प्रखंड संयोजक मयंक पाणीग्राही, सह–संयोजक नंदन सिंह, प्रचार/प्रसार प्रमुख नवीन देवता, ग्रामीण संयोजक विश्वनाथ प्रधान, साप्ताहिक मिलन प्रमुख करन अग्रवाल, कार्यकर्ता नंदू यादव, आयुष पटनायक, विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी सरायपाली की सह–संयोजिका सुमन यादव, कार्यकर्ता अर्पिता कर, भूमिका पाणीग्राही, का विशेष सहयोग रहा।