दिनदहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, स्कूल जाने घर से रवाना हुई ... - CG Sandesh

दिनदहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, स्कूल जाने घर से रवाना हुई थी छात्रा….कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम

जशपुर। जशपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए अपनी सहेली के साथ रवाना हुई थी। तभी रास्ते में कार सवार बदमाशों ने छात्रा को जबरन कार में बिठाकर फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


अपहरण की ये घटना कोतवाली थाना के लोखंडी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लोखंडी हायर सेकेेंडरी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण हुआ है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज सुबह 11 बजे छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। स्कूल पहुंचने से पहले ही कार सवार कुछ बदमाशों ने छात्रा का रास्ता रोककर उसे जबरन कार में बिठा लिये। इस दौरान छात्रा और उसकी सहेली मदद के लिए चिखती रही।

लेकिन तब तक आरोपी छात्रा का अपहरण कर मौके से फरार हो चुके थे। छात्रा की सहेली तुरंत इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा के अपहरण की सूचना तुरंत ही पुलिस को दिया गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गयी।

पुलिस टीम द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में अपहृत छात्रा का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जशपुर जिला में दिनदहाड़ें हुए इस घटना के बाद दहशत का माहौल है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें