पत्नी ने पति को सुलाई मौत की नींद, बेटे के साथ मिलकर पीट-पीट... - CG Sandesh

पत्नी ने पति को सुलाई मौत की नींद, बेटे के साथ मिलकर पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस को किया गुमराह

 कवर्धा, जिले में पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को लोहे की लोहे के रॉड से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरे दिन शव भी दफना दिया। शमशान घाट में ले जाते देख ग्रामीणों ने देखा। शव में चोट के निशान दिख रहे थे। जिसपर ग्रामीणों को शक हुआ।

दफन शव को निकाला बाहर


29 नवंबर को कडमा गांव के कुछ ग्रामीण कुकदूर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया, जिसके बाद पुलिस और पंडरिया एसडीएम की टीम गांव पहुंचे और पूछताछ के बाद 29 नवंबर की देर शाम दफन किए गए शव को खोदकर शव को बाहर निकाला गया, और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पति से थी परेशान

वहीं आरोपी पत्नी कौशिल्या मरकाम ने पूछताछ में बताया कि वे अपने पति से बहुत परेशान थी, आये दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करती थी इसलिए वे अपने बेटे जागेश्वर मरकाम के साथ मिलकर हत्या कर दी।

पुलिस को कर रही थी गुमराह

मृतक रामप्रसाद मरकाम के शव को दफन कर दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए खेत मे गिरकर मौत होना बताया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें