योगेश के नेतृत्व में प्रारंभ होगा औषधीय पादप खोज यात्रा
1 एवं 2 दिसम्बर
को दो दिवसीय औषधीय पादप खोज यात्रा का आयोजन किया जाएगा. जो वन परिक्षेत्र बसना में समीपस्थ गंधमार्धन पर्वत नरसिंहनाथ पाइकमाल जिला बरगढ़ में संपन्न होगा। जिसमे अनेक औषधीय पादपो की पहचान हो पायेगी जो लोगो के उपयोग के काम आ सकता है।
औषधीय पादप खोज यात्रा कार्यक्रम को सफल एवं उपयोगी बनाने के लिए श्री श्री श्री नरसिहनाथ आर्युवेदिक कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर पाइकमाल के प्रोफेसर डा गजेंद्र पात्र एवं डॉ जसबंत साहू सहयोगी रहेंगे। लोगो औषधीय पादपो की पहचान एवं आर्युवेद की महत्ता को बताने के लिए इस तरह की औषधीय पादप खोज यात्रा को आवश्यकता पड़ती है।
2023 24 में औषधीय पादप खोज यात्रा का नेतृत्व योगेश कुमार बढ़ाई सहायक शिक्षक सेजेस बसना निवास मोहगांव द्वारा संपन्न होगा और सेजेस बसना के लक्ष्मण पटेल, हेमराज निषाद, योगेश कुमार प्रधान, हरिराम साव एवं नवीन कुमार साव सम्मिलित होंगे। औषधीय पादप खोज यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एस.आर. निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना का विशेष सहयोग प्रदान कर हर्ष व्यक्त किए।