जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की संदिग्ध मौत...शरीर पर मिले है... - CG Sandesh

जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की संदिग्ध मौत...शरीर पर मिले हैं चोट के निशान

कोरबा। घंटाघर कोरबा के समीप निर्मित पावर हाइट्स नामक कॉलोनी में निवासरत जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश धवनकर की संदिग्ध मौत हो गई है। उनकी देह लगभग 8:15 बजे जिला अस्पताल लाई गई।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया की डॉक्टर से मिले मेमो में दर्शाया गया है की राजेश धवनकर के शरीर पर चोट के निशान हैं।



इस घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा कुछ अन्य अधिकारियों के साथ पावर हाइट्स कॉलोनी पहुंचकर मामले में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

गौर तलब है कि कुछ दिन पूर्व ही राजेश धवनकर का अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने राजेश धवनकर को थाने लाकर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की थी।

बहरहाल जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश धवनकर की मौत कैसे हुई इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चलेगा लेकिन इस घटना ने सनसनी अवश्य पैदा कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें