बसना : अलग-अलग सड़क हादसों में 2 घायल
बसना थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्रो से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम शंकरपुर तुकडा बनडबरी निवासी रोहित कुमार मिरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 28 नवम्बर को उसकी बड़ी बहन सत्यभामा बारीक, डोलामणी मिरी व हीरा बाई के साथ उसके मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 04 LC 5764 में ग्राम शंकरपुर से बडेडाभा जाने के लिये निकले थे. यादव होटल गढफुलझर के पास गढफुलझर की ओर से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल में सवार तीनों गिर गये. गिरने से मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया व सत्यभामा मिरी के दाहिने कंधे में चोट आई है. उसे ईलाज के लिये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया.
दूसरी घटना ग्राम खेमड़ा के पास की है. ग्राम भालूपतेरा निवासी महादेव बंजारा ने थाने में शिकायत डर करायी है की 29 नवम्बर को उसके पिता प्यारेलाल बंजारा अपने मोटर सायकल ग्लेमर क्रमांक CG06 GC 1381 से सुबह बसना अपने निजी काम से आया हुआ था. घर लौटते वक्त सुबह करीब करीबन 11:35 बजे ग्राम खेमडा के पास जगदीशपुर रोड में जगदीशपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक CG06 GY 9839 के चालक ने अपने वाहन कार को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया है. उसे डायल 112 वाहन से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर गये थे, जहां से रिफर करने पर वर्तमान में मेडिसाईन अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती किया गया है. पुलिस ने दोनों ही मामलो की शिकायत के बाद 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.