शिक्षक और छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, खेल मैदान में मची ... - CG Sandesh

शिक्षक और छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, खेल मैदान में मची चीख पुकार, दिव्यांग शिक्षक अस्पताल में भर्ती

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालौद जिले में स्कूल मैदान में खेल की प्रैक्टिस कर रहे शिक्षक और छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले ेमं दिव्यांग शिक्षक समेत 25 छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए। जिन्हें 108 के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. दिव्यांग शिक्षक की हालत नाजुक बताई गई है।

जानकारी के अनुसार बालोद जिले के डौंडी विकास खण्ड के नर्राटोला प्राथमिक स्कूल में उंचाई पर लगे मधुमखियों के छत्ते को किसी पक्षी ने चोंच मार दिया गया, जिसके बाद वहीं खेल मैदान में खेल रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी शिक्षा विभाग के बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों और शिक्षक उपचार की जानकारी ली।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें