बसना : ऑनलाइन ठगी की कोशिश, डिप्टी कलेक्टर के नाम से बनाई फर... - CG Sandesh

बसना : ऑनलाइन ठगी की कोशिश, डिप्टी कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

बसना : अंचल में नये-नये तरीके से ऑनलाइन ठगी और ठगी की कोशिश बढ़ती जा रही है। 2-3 ताजा घटना में ठगी का प्रयास असफल रहा। वहीं, एक डिप्टी कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की खबर सामने आई है.

मिली जानकारी के अनुसार, सरायपाली के विजय अग्रवाल (भंवरपूर) के टाईल्स दुकान में आर्मी रिटायर सैनिक के नाम से फोन आया और फोन से कुछ बिरला व्हाईट खरीदकर गाड़ी भी लगवा दिया गया। माल लोड भी हो गया। पेमेन्ट के लिए दुकानदार से 1 रूपये खाते में डालने कहा गया। डालते ही दुकानदार के खाते का पैसा आनलाईन ठग द्वारा निकाल लिया जाता. लेकिन दुकानदार ने 1 रुपये डालने से मना कर दिया और सामान वापस अनलोड करवा लिया। बाद में खरीददार का फोन स्वीचऑफ हो गया। इसी तरह भंवरपुर के राजु हार्डवेयर और नितिन सायकल में आया. उन्होंने ठगी को भांप लिया और ठगी से बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भँवरपुर के उमेश पटेल (डिप्टी कलेक्टर) के नाम फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फर्नीचर सामान व अन्य सामान का लालच दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें