छत्तीसगढ़ : बीजेपी 51 सीटों पर आगे, बसना से संपत तो चातुरीनंद... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : बीजेपी 51 सीटों पर आगे, बसना से संपत तो चातुरीनंद को सरायपाली से मिल रही बढ़त.

चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 37 सीट,  सीपीआई और हमर राज पार्टी 1-1 सीट पर आगे है. पाटन सीट में सीएम भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी भी पाटन से ही चुनावी मैदान में हैं. जहां चाचा-भतीजे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

बात करें महासमुंद जिले की तो यहाँ बसना विधानसभा से संपत अग्रवाल बीजेपी से लगातार बढ़त बनाये हुए हैं, तो वहीँ सरायपाली से चातुरीनंद कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बनाई हुई है, महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि चंद्राकर आगे चल रही है तो वहीँ, खल्लारी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें