कभी एक स्थानीय विधायक को तरसता था बसना, अब विधानसभा को देने ... - CG Sandesh

कभी एक स्थानीय विधायक को तरसता था बसना, अब विधानसभा को देने जा रहा तीन विधायक।

पिछले विधानसभा चुनाव में बसना विधानसभा से स्थानीय प्रत्याशी की जो मांग क्षेत्र के जनता के मन मे उठी थी वह इस विधानसभा चुनाव में पूरी हुई । बसना विधानसभा से बीजेपी ने संपत अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने स्थानीय प्रत्याशी पर अपना मुहर लगाते हुए संपत अग्रवाल को अपना विधायक चुना। संपत अग्रवाल गिनती के दौरान हर राउंड में बढ़त बनाये हुए थे और अंत मे उनकी बड़ी जीत हुई।

इस जीत के बाद क्षेत्र की जनता अब बसना विधानसभा का विकास होते देखना चाहती है। क्योंकि इस बार छत्तीसगढ़ के विधानसभा में 90 में से 3 विधायक ऐसे होंगे जो बसना के स्थानीय निवासी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि कम से कम इस बार बसना को किसी तरह की अवहेलना का सामना नही करना पड़ेगा।

बसना से संपत अग्रवाल के अलावा सरायपाली से चातुरी नंद और रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा बसना के स्थानीय निवासी हैं, जो इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में जाएंगे। इसके अलावा संपत अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा को मंत्री पद और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कई वर्षों से जहां क्षेत्र के लोग एक स्थानीय विधायक को तरस रहे थे तो अब वहीं बसना के तीन स्थानीय निवासी अब विधायक बनकर विधानसभा में जाने वाले हैं। इन तीन विधायकों के होने से बसना विधानसभा का कितना विकास होगा यह अगले 5 साल में पता चलेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें