सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया यह मुद्दा, बोले- राजन... - CG Sandesh

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया यह मुद्दा, बोले- राजनांदगांव के लोगों को हो रही परेशानी

नई दिल्ली। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र में डाक संबंधित समस्या का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि राजनांदगांव संसदीय जिले की संख्या अब 4 हो गई है। सभी आदिवासी जिले है। लेकिन डाक संबंधित काम के लिए दुर्ग, भिलाई शहर पर निर्भर रहना पड़ता है।  


सांसद ने कहा कि सभी जिलों की संभागीय कार्यालय से दूरी अधिक है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांसद ने अनुरोध किया कि राजनांदगांव को पूर्ण संभाग का दर्जा देने की कृपा करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें