युवक से शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख रुपए की... - CG Sandesh

युवक से शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख रुपए की ठगी

जगदलपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगी के आरोपी ने युवक को शिक्षा विभाग में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख रुपए ठग लिया है। मामला बस्तर संभाग के थाना डेंगपारा का है जहां संजू नामक किसान युवक ठगी का शिकार हुआ है। ठगी के शिकार हुए युवक की शिकायत पर पुलिल ने मामला दर्ज लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए राजनगर निवासी मनोज बिसाई पहुंचा था। इन दोनों की मुलाकात हुई थी इसके बाद मनोज ने संजू को फोन पर जानकारी दी कि शिक्षा विभाग में चपरासी के दो पर खाली हैं। वह इस पद पर उसे नौकरी दिला सकता है इसके बदले उसे पैसे देने होंगे। इसके बाद मनोज ने संजू से अलग-अलग माध्यम से 1 लाख लिए। पैसे लेने के बाद मनोज संजू को नौकरी दिला रहा था न पैसे वापस कर रहा था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें