टॉयलेट के बाहर गंदगी मिलने पर 25 छात्राओं के हाथों पर डाला ख... - CG Sandesh

टॉयलेट के बाहर गंदगी मिलने पर 25 छात्राओं के हाथों पर डाला खौलता तेल, हेडमास्टर समेत 3 टीचर सस्पेंड

कोंडागांव। स्कूल के टॉयलेट के बाहर गंदगी मिलने पर 25 छात्राओं के हाथ गर्म तेल से जला दिये गए। वहीं मामला सामने आने के बाद हेडमास्टर समेत 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं एक सफाईकर्मी भी बर्खास्त हो गया। पूरा मामला माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का है।


बताया रहा है कि शुक्रवार को लंच टाइम में शिक्षक बाहर गए थे। जब लौटे तो देखा कि टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच कर दिया है। आरोप है कि इसके बाद 25 छात्राओं के हाथों पर गर्म तेल डालने का आदेश दे दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को एक-दूसरे पर गर्म तेल डालने के लिए मजबूर किया। वहां मिड-डे-मील का भोजन पकाने के लिए तेल चढ़ाया गया था, उसी को छात्राओं पर डाला। वहीं वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान लिया है।

शिक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की और स्कूल भेजा। टीम ने जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को सौंप दिया है। जांच में हेडमास्टर और दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। घटना के समय तीनों स्कूल से गैरहाजिर पाए गए। लापरवाही के लिए हेडमास्टर जोहर मरकाम, टीचर मिताली वर्मा और पूनम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें