भूपेश सरकार जाते ही गरवा गौठानो से निकल कर पहुंची एटीएम - CG Sandesh

भूपेश सरकार जाते ही गरवा गौठानो से निकल कर पहुंची एटीएम

कोरबा – बात का लहजा थोड़ी मजाकिया है पर कुसमुंडा क्षेत्र के एटीएम में आजकल जिस तरह गायों का जमावड़ा है यही कहा जा सकता है की गायों को लेकर तत्कालीन भूपेश सरकार ने जो योजनाएं बनाई थी वास्तविक धरातल में स्थिति बिल्कुल विपरित थी। ताजा उदाहरण कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर स्थित एसबीआई एटीएम का है, जहां एटीएम के अंदर और बाहर गायों का जमावड़ा है। बैंक प्रबंधन के द्वारा पहले यहां २४ घंटे एक गार्ड की ड्यूटी लगाई जाती थी परंतु आजकल ऐसा लगता है

 की ये ड्यूटी का जिम्मा इन मवेशियों के हाथों में है। यह तस्वीर बीते रविवार की देर शाम की है। जिसे हमारे एक पाठक ने भेजी है। वे देर शाम एटीएम पैसे निकालने गए थे तो ये हाल देख कर उन्होंने तस्वीरें हमसे साझा करते हुए एटीएम की दुर्दशा बताई। वहीं कॉलोनी क्षेत्रों में गाय पालने वाले लोगों का भी कम दोष नही है वे भी दूध निकालने तक ही गायों को घर के दरवाजे पर रखते है बाकी समय कॉलोनी की सड़को पर छोड़ देते हैं,जिस वजह से हालत ऐसे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें