सरपंच की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात ... - CG Sandesh

सरपंच की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा। सोनीपत जिले के एक गांव में हमलावरों ने सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सरपंच की हत्या से गांव में तनाव का माहौल हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है।


जानकारी के अनुसार गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) सोमवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर खेतों में जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव के बाहर अपने खेतों के रास्ते में पहुंचे तो पहले से ही दो बाइक सवार युवक हथियारों से लैस होकर खड़े थे। सरपंच राजेश के गांव के बाहर पहुंचते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे सरपंच बाइक सहित रास्ते के किनारे जा गिरे। वारदात को अंजाम देने का बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

सूचना के बाद बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव छिछड़ाना में सरपंच राजेश की हत्या से पहले प्रत्याशी दलबीर की पंचायत चुनाव से दो दिन पहले ही गोलियां मारकर हत्या की गई थी। तब बरोदा थाना में पूर्व सरपंच समेत 13 लोगों पर हत्या और षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया था। अब सरपंच की हत्या के तार भी दलबीर हत्याकांड से जुड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें