CG NEWS : स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों... - CG Sandesh

CG NEWS : स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप

अंबिकापुर। जिले में बारहवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह छात्रा की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे बदनाम कर रहा था। इससे छात्रा परेशान थी। मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, दरीमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अंबिकापुर में अपने मामा के घर रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस शव को फंदे से उतारा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक से छात्रा मोबाइल में बात करती थी। युवक ने छात्रा की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे बदनाम किया था। इससे छात्रा बहुत क्षुब्ध थी। इसी कारण से उसकी आत्महत्या की है। परिजनों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें