बसना : पाइप लाइन लीकेज से गलियों में कीचड़, आवागमन में हो रह... - CG Sandesh

बसना : पाइप लाइन लीकेज से गलियों में कीचड़, आवागमन में हो रही असुविधा


रुपानंद साव, बसना : भवरपुर मे मेन रोड में पेयजल पाइपलाइन लीकेज ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस बारे में ग्रामीणों द्वारा पंचायत एवं विभाग के आलाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत भवरपुर के मेन गली से जिला सहकारी बैंक के पास पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन यह पाइपलाइन लीकेज होने के कारण ग्रामीणों के जी का जंजाल बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब भी पेयजल सप्लाई आती है तो मेन गली में पाइप लीकेज के कारण पानी ऊपर जाता है, जिस कारण बड़ी मात्रा में बनडबरी पानी गली में जमा हो जाता है। सप्लाई जाने के बाद कुछ मात्रा में पानी वापस पाइप लाइन में चला जाता है। ऐसे में गली में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण एक तरफ तो गली में आने जाने का रास्ता तालाब में तबदील हो जाता है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार पंचायत के साथ उक्त विभाग के आलाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लीकेज पाइप लाइन को ठीक करवाया जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।


अन्य सम्बंधित खबरें