करंट से मौत मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार….. - CG Sandesh

करंट से मौत मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार…..

Balrampur News : बलरामपुर जिले के हरीतिमा के जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए विद्युत करेंट लगाने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।लगभग 10 दिन पहले इसी विद्युत करेंट के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी थी,मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी



सी दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
वीओ01- 2 दिसम्बर को मृतक संजय कसेर अपनी पत्नी से झगड़ा करके घर से बाहर निकल गया था और जंगल मे चला गया था वहां इस अवैध तरीके से लगाये गए

विद्युत करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।मामले में पुलिस की टीम मर्ग कायम कर विद्युत तार बिछाने वालों की तलाश कर रही थी।पुलिस की टीम ने संदेह के आधार पर लग्गु राम,और रामदेव को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू किया तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लियाऔर बताया कि छड़ बांधने वाले तार को उन्होनें जंगली जानवरों का शिकार करने लिए 11 हजार केवी के विद्युत तार में फंसाकर जंगल मे लगाया था।आरोपियों द्वारा जुर्म कुबूल किये जाने के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें