सरायपाली : जान से मारने की नियत से किया वार, फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा आरोपी
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भुथिया में एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से ईट से वार कर दिया. व्यक्ति जब घायल होकर बेहोश हो गया तो आरोपी मर गया है समझकर वहां से भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम भुथिया निवासी सुरेन्द्र नंद पिता स्व. लालदुल नंद 12 दिसम्बर को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के मध्य डीपापारा से बस्ती अंदर जा रहा था. उसी समय गांव के ही पंकज यादव और नयन नंद किसी बात को लेकर आपस में तु-तु, मैं-मैं गाली गलौज होते बस्ती अंदर आ रहे थे.
सुरेन्द्र नंद ने दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया तो पंकज यादव ने तू मना करनें वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गलौज किया. पंकज ने नयन नंद को जान सहित मार दूंगा कहकर बीच गली में जान से मारनें की नियत से नयन नंद के सिर में ईंट से मार दिया, जिससे नयन नंद रोड़ में गिरकर बेहोश हो गया. नयन के नाक तथा मुंह से खून निकलनें लगा. पंकज यादव नयन नंद की मृत्यु हो गई सोचकर नयन नंद को छोड़कर वहां से भाग गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पंकज यादव के खिलाफ 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.