खल्लारी : चण्डी मंदिर दर्शन करके लौट रही स्कार्पियो की पिकअप से भिडंत, 2 की मौत
बागबाहरा चण्डी मंदिर दर्शन करके लौट रहे स्कार्पियो को पिकअप ने ठोकर मार दी. हादसे में स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर निवासी धनंजय धीवर पिता स्व. श्यामलाल धीवर उम्र 24 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 11 दिसम्बर को गांव के गोविन्द बंजारे ने फोन कर मोबाईल से सूचना दी कि धनंजय का छोटा भाई गिरीश कुमार धीवर अपने साथियों के साथ दोपहर करीबन 12 बजे गांव बनरसी से स्कार्पियो वाहन क्र. CG 04 NW 4498 में युगल किशोर साहू, मनोज कुमार साहू, शिवकुमार साहू, लेखराम सेन के साथ बागबाहरा चण्डी मंदिर दर्शन करने गए थे.
दर्शन के बाद वापस घर आते समय NH-353 रोड़ एमके बाहरा ओंकारबंद के बीच मोड़ पर रात्रि करीबन 10:30 बजे विपरीत दिशा महासमुन्द की ओर से आ रही पीकअप वाहन क्र. CG 04 NV 0823 के चालक ने अपनी वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मार दिया, जिससे स्कार्पियो सवार गिरीश कुमार धीवर और युगल किशोर साहू की मौके पर ही मौत हो गयी. मनोज कुमार साहू के सिर, सिना, दोनो हाथ, दोनो पैर व शिवकुमार साहू के सिर, हाथ पैर में खरोच एवं लेखराम सेन के दोनो हाथ, मुंह, सीना में चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद पीकअप वाहन क्र.CG 04 NV 0823 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.