छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य सुरेश अग्रवाल ने की आ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य सुरेश अग्रवाल ने की आत्महत्या...फांसी पर लटका मिला शव

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुरेश अग्रवाल पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी थे। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, सुरेश अग्रवाल का शव बुधवार सुबह उनके घर में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। सुरेश अग्रवाल को फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें