बसना : खोरापाली में माता लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश की मूर्ति स... - CG Sandesh

बसना : खोरापाली में माता लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश की मूर्ति स्थापित की गई

बसना विकासखंड के ग्राम खोरापाली में बुधवार को बड़े धूमधाम से विधि विधान पूर्वक पंडित श्री कैलाश पति एवं हिमांशु पति महाराज द्वारा मूर्ति स्थापित की गई।

सर्वप्रथम गांव में बाजे-गाजे के साथ गली भ्रमण कर माता बहनों ने कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात माता लक्ष्मी सरस्वती व गणेश जी कि मूर्ति स्थापित की गई। गांव के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर कथा आरती का रसपान किया।

इस पांच दिवसीय महोत्सव में विविध कार्यक्रम आयोजित की जाएगी है. बुधवार को गांव के भागवत दल द्वारा प्रस्तुति दी गई, जिसमें उतरा यादव, नब्बी यादव, राजकुमार पटेल, निर्मल बाघ, महेत्तर बाघ, हलधर बाघ, वेदलाल बाघ सभी उपस्थित रहे।

महोत्सव से पूरा गाँव भक्तिमय हो गया है। भक्तजन भगवान् के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें