बसना : तीन लोगों ने मारपीट कर आँगन में रखे सामानों को तोड़ा - CG Sandesh

बसना : तीन लोगों ने मारपीट कर आँगन में रखे सामानों को तोड़ा

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार में तीन लोगों ने मारपीट की और घर के आँगन में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्डीहपठार निवासी सालिकराम बारीक के पास गांव का दुलार कोसरिया 06 दिन घरेलू काम किया है. सालिकराम 300 रूपये के हिसाब से दो किस्त में 2100 रूपये दुलार कोसरिया को दिया. जिसमें से 1200 रूपये काम करने के पहले एडवांश में एवं तीन दिन बाद 900 रूपये कार्य के दौरान दिया है. समय-समय पर दुलार कोसरिया काम का और पैसा दो कहकर बोलता था.

12 दिसम्बर को रात 9 बजे दुलार कोसरिया, मुरलीधर मिरी एवं सोहद्रा कोसरिया सालिकराम के घर के आंगन मे आये और दुलार कोसरिया ने मेरे काम का और पैसा दो कहकर बोलने लगा.
सालिकराम ने कल सुबह हिसाब करेंगे कहा. आरोपीयों ने पैसे के बात को लेकर गाली गलौज की एवं दुलार कोसरिया, मुरलीधर ने हाथ मुक्का से मारपीट की.

दुलार कोसरिया ने आंगन में पड़ी स्टील पाईप से सालिकराम के पीठ में मारा एवं बीच बचाव करने आयी सालिकराम की पत्नि रामहिन बारीक को सोहद्रा ने डंडा से मारकर सिर में चोट पहुंचाया है.
तीनों ने सालिकराम व उसकी पत्नि को जान से मारने की धमकी देते गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते घर के बाहर चले गये. झगडा विवाद के दौरान उक्त तीनों मिलकर सालिकराम के घर के हवा डालने का गैस टंकी एवं खाट को भी तोडफोड कर नुकसान किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दुलार कोसरिया, मुरलीधर मिरी, सोहद्रा कोसरिया के खलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 448-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें