छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात ...सर्चिंग के दौरान IED ब्... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात ...सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट, BSF का जवान शहीद

कांकेर। बस्तर में लगातार दूसरे दिन नक्सली घटना घटी है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया। इससे पहले कल भी नारायणपुर में नक्सली वारदात हुई थी, जिसमें जांजगीर का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान घायल हो गया था। घटना के 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात हुई है।



इस घटना में BSF के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय घायल हो गये हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पखनाजूर रवाना किया गया है, लेकिन घायल बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय की शहाहत हो गयी। शहीद प्रधान आरक्षक अखिलेश राय उम्र 45 साल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। आस पास क्षेत्र में पुलिस बल व DRG & BSF द्वारा सर्च की करवाई जारी है । विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें