पिथौरा : ट्रक की ठोकर से कार सवार घायल - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रक की ठोकर से कार सवार घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गडबेडा के पास NH-53 रोड़ पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से कार सवार घायल हो गया. ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 मंदिर चौंक पिथौरा निवासी दीपक डडसेना शासकीय अस्पताल पिथौरा के केंटीन का संचालन करता है. 12 दिसम्बर को रात करीबन 8 बजे वह अपने वाहन कार ऑल्टो K-10 क्रमांक CG 06 GY 8952 में पिथौरा से गडबेडा अपने दोस्त से मिलने जा रहा था.

इसी दौरान ग्राम गडबेडा NH53 रोड पर क्रासिंग से पार करते समय विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात ट्रक के चालक ने अपने वाहन ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दीपक के कार को ठोकर मार दिया, जिससे मेरे कार क्षतिग्रस्त हो गया है. दीपक को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें