पिथौरा : स्कूल वैन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौ... - CG Sandesh

पिथौरा : स्कूल वैन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजासेवैयाखुर्द में स्कूल वैन की चपेट में आने से गली में खेल रहे डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चे के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 13 दिसम्बर को दोपहर करीब 01:20 बजे प्रतिभा स्कूल के वैन क्रमांक CG 04 MM 6311 के चालक ने वैन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर घर के सामने गली में खेल रहे चहल निषाद पिता कुलेश्वर निषाद उम्र 01 वर्ष 06 माह निवासी राजासेवैयाखुर्द को ठोकर मार दिया.

हादसे में चहल निषाद के सिर के दोनों साईड में बदन में गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज हेतु मोटर सायकल से शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी वैन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें