बसना : सड़क पर घायल दम्पती को देख विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने रोका काफिला
घायल दम्पती को अस्पताल पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय
बसना के नव निर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के दौरान मानवता का परिचय दिया और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अपनी गाड़ी रुकवा कर तुरंत ही अस्पताल भिजवाया। उल्लेखनीय है कि विधायक अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा में जीत के पश्चात जनता की आभार रैली का आयोजन किया था।
इस दौरान पिथौरा-बसना मेन हाईवे से गुजरते हुए विधायक अग्रवाल ने देखा कि एक्टिवा सवार एक दम्पति अपने दोनों बच्चों के साथ घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए हैं। उन्होंने तत्काल अपनी फालो कार में घायलों को अस्पताल भिजवाया। पिथौरा थानेदार और हॉस्पिटल में बात कर घायलों के तुरंत और उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उसके बाद ही वे मौके से रवाना हुए.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें