आग तापने के दौरान युवती जिंदा जली...देखें पूरी खबर - CG Sandesh

आग तापने के दौरान युवती जिंदा जली...देखें पूरी खबर

अंबिकापुर। लुंड्रा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव से एक घटना सामन आ रही है, जहां आग ताप रही युवती की जलने से मोत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी तभी वो आग की चपेट में आ गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में 6.1 डिग्री, रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेंड्रा रोड में 9, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8, राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें