पोषण में व्यवहार परिवर्तन की भूमिका को लेकर एक दिवसीय कार्यश... - CG Sandesh

पोषण में व्यवहार परिवर्तन की भूमिका को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

महासमुंद जिला पंचायत महासमुंद में पोषण में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की भूमिका से किस तरह से अच्छा परिणाम लाया जा सकता है एवम महासमुंद को स्वस्थ जिला हम बना सकते है इस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक के निर्देशन एवम महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जहां पर जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बताया गया कि समाज में बदलाव और परिवर्तन अवश्यभामी प्रक्रिया है जिसे हमे सकारात्मक परिवर्तन प्राप्ति तक निरंतर चलाने की आवश्यकता है इस कार्यशाला में महिला बाल विकास,स्वास्थ्य विभाग, पंचायत, शिक्षा, स्वयंसेवी संस्था एवम स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में राज्य यूनिसेफ से समाजिक व्यवहार परिवर्तन सलाहकार अभिषेक त्रिपाठी,चंदन राय , पोषण सलाहकार रीमा व यामिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सामाजिक व्यवहार परिवर्तन जिला सलाहकार यूनिसेफ श्री ऋषभ तिवारी एवम पोषण जिला समन्वयक रिया दत्ता ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें