धारदार टंगिया से हमलाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, तीन आरो... - CG Sandesh

धारदार टंगिया से हमलाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने जमीन विवाद पर हत्या के गुत्थी को सुलझा ली है, इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर धारदार टंगिया से हुंगा भास्कर की हत्या कर दी थी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 15 दिसंबर को प्रार्थिया सुकमति भास्कर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 दिसंबर की रात करीब 7 – 8 बजे हुंगा भास्कर अपने परिवार के साथ अपने घर कुहचेपाल कड़ती पारा में घर के लाड़ी पर सोया हुआ था। तभी बुधराम कड़ती ( 45), बुधराम कड़ती (27), सुनील भास्कर (19) सभी निवासी कुहचेपाल थाना भांसी जिला दन्तेवाड़ा जमीन विवाद को लेकर हुंगा भास्कर की धारदार टंगिया से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाने में अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों बुधराम कड़ती, सुनील भास्कर, बुधराम कड़ती ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें