सरायपाली में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती व भव्य  शोभा या... - CG Sandesh

सरायपाली में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती व भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

विकासखंड सरायपाली में 18 दिसंबर को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन सतनामी समाज, फुलझर अंचल सरायपाली के द्वारा किया जा रहा की। इस जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण जन जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह शोभा यात्रा सरायपाली के ओवर ब्रिज से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए भंवरपुर रोड सतनाम मंगल भवन में समाप्त होगा एवं रात्रि में भोजन व गुरु प्रसादी की व्यवस्था पश्चात रायपुर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जहुरिया की प्रस्तुति नवनिर्मित सतनाम मंगल भवन भंवरपुर रोड में आयोजित किया गया की। उपरोक्त कार्यक्रम में विकासखंड सरायपाली के सतनामी समाज के समस्त साधु संत, समाज प्रमुख, गण मान्य नागरिक, समस्त अधिकारी कर्मचारी व समाज के कर्णधार, नारी शक्ति, नव युवक युवती सादर आमंत्रित है। आप सभी इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्याबल मे उपस्थित होकर गुरु बाबा जी के जयंती का शोभा बढ़ाकर सामाजिक एकता व अखंडता के साथ समाजिक समरसता परिचय देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें