तुमगांव : बैलगाड़ी के पीछे-पीछे जा रहे किसान को बाइक ने मारी ... - CG Sandesh

तुमगांव : बैलगाड़ी के पीछे-पीछे जा रहे किसान को बाइक ने मारी ठोकर, मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग के पास बैलगाड़ी में धान ले जाते समय बैलगाड़ी के पीछे-पीछे जा रहे किसान को बाइक ने ठोकर मार दी, उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 25 नवम्बर को शाम करीबन 06:45 बजे मढहैया साहू पिता तिहारू साहू उम्र 70 साल एवं उसका पुत्र हरिराम साहू निवासी ग्राम भोरिंग द्वारा बैलगाड़ी में धान लेकर जोबा तरफ से अपने घर ग्राम भोरिंग ला रहे थे. खोशिक जेण्ड्रे के कॉम्पेलक्स के पास पहुंचे थे तभी बाइक HF deluxe क्रं. CG 06 GY 4514 के चालक ने तेज एवं लापरवहीपूर्वक मोटरसायकल को चलाकर बैलगाडी के पीछे पैदल चल रहे मढहैया साहू को पीछे से ठोकर मार दिया. उसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान 25 नवम्बर को उसकी मौत हो गई.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें